COVID-19: Number of infected with coronavirus in the country crosses 28 thousand coronavirus lockdown india coronavirus update – COVID-19: देश में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या हुई 28 हजार के पार

प्रतीकात्मक तस्वीर

Coronavirus India Latest Update: भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर बढ़ता जा रहा है. देश में जारी लॉकडाउन (COVID-19 Lockdown) के बावजूद संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. इस बीच देश में कोरोनावायरस का मामला 28 हजार पार कर गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 28380 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1463 नए मामले सामने आए हैं और सबसे ज्यादा 60 लोगों की मौत हुई है. वहीं, देश में कोरोना से अब तक 886 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि 6362 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं. बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. हालांकि 20 अप्रैल से लॉकडाउन के दौरान उन इलाकों में कुछ छूट भी दी गई है, जहां कोरोना के मामले कम हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को हुई मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में हॉटस्पॉट वाले इलाकों में लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत दिए हैं.  


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here