यूपीः सैनिकों के घर जाएंगे कांग्रेसी, राहुल गांधी के जन्मदिन पर अभियान शुरू – Congress up chief ajay kumar lallu lac clash soldiers campaign rahul gandhi birthday

  • अजय कुमार लल्लू ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
  • कहा- मुश्किल घड़ी में सेवा को तत्पर है कांग्रेस

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने चीन के साथ झड़प में शहीद हुए 20 जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की. शुक्रवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेसी, सेना के जवानों के घर परिवार का हालचाल लेने जाएंगे. उन्होंने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि इस दिन से हम जवानों का हालचाल लेने की शुरुआत कर रहे हैं.

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के सभी जिले, तहसील और ब्लाक में पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाएंगे और सेना के जवानों के घर पहुंचकर उनका हालचाल जानेंगे. उन्होंने कहा कि महासचिव प्रियंका गांधी के सेवा कार्यों के आह्वान को लेकर कांग्रेसी प्रदेश में गरीबों, मजदूरों, किसानों व बेरोजगारों की सेवा में जुटे हुए हैं. अजय कुमार लल्लू ने कहा कि मुश्किल घड़ी में कांग्रेस पूरी तरह से देश के स्वाभिमान, संप्रभुता और सुरक्षा के लिए सेवा को तत्पर है.

राहुल गांधी को विदेश मंत्री का जवाब, कहा- 15 जून को हथियार लेकर गए थे भारतीय सैनिक

वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बीरेंद्र चौधरी और पंकज मलिक ने शहीदों को याद करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा में सेना के जवानों का अहम योगदान है. हम सब पर उनका कर्ज है. यूपी कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन सिंह ने कहा कि कांग्रेस, सेना के जवानों के परिवार वालों का ख्याल रखने के साथ-साथ अपने संघर्ष को और धार देगी और हर हाल में प्रदेश की सरकार को गरीबों, मजदूरों के हित मे काम करने के लिये जवाबदेह बनाने का काम करेगी.

चीन सीमा पर वायुसेना हाई ऑपरेशनल अलर्ट पर, एयरफोर्स चीफ ने किया लेह बेस का दौरा

गौरतलब है कि 19 जून को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का 50वां जन्मदिन है. राहुल ने कोरोना महामारी और लद्दाख में लाइन ऑफ कंट्रोल पर चीन के साथ झड़प में 20 जवानों की शहादत को देखते हुए जन्मदिन न मनाने की घोषणा की थी.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here