यूपी: औरैया हादसे का गाजियाबाद कनेक्शन, एसओ सस्पेंड, सीओ से मांगा जवाब – Auraiya accident migrant labourers ghaziabad uttar pradesh yogi adityanath corona virus lockdown

  • गाजियाबाद से गए थे औरैया हादसे में घायल मजदूर
  • औरैया हादसे में कई लोगों की गई जान, कई घायल

उत्तर प्रदेश के औरैया में हुए सड़क हादसे में घर लौट रहे 25 मजदूरों की जान चली गई. इस हादसे में कई मजदूर गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं. वहीं अब औरैया हादसे का गाजियाबाद कनेक्शन सामने आया है. जिसके बाद गाजियाबाद इंदिरापुरम के एसओ को सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं सीओ से जवाब मांगा गया है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

दरअसल, हादसे में घायल मजदूर गाजियाबाद से गए थे. उत्तर प्रदेश में मजूदरों की हादसे में मौत के बाद योगी सरकार सख्त हो गई है. हादसे की जांच में पता चला कि औरैया में जो हादसा हुआ और उसमें जो 16 मजदूर घायल हुए हैं वो सभी गाजियाबाद के इंदिरापुरम के मक्कनपुर इलाके से गए थे.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

सूत्रों के मुताबिक ट्रक दिल्ली से आया था. जिसमें सभी 16 मजदूर सवार होकर निकले थे. हादसे की शुरुआती जांच में इस बात का खुलासा होने के बाद इंदिरापुरम एसओ की लापरवाही सामने आई. जिसके बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है. साथ ही सीओ से नोटिस देकर जवाब मांगा गया है.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

वहीं औरैया हादसे के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया है. अब उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के डीएम ने मजदूरों को लेकर आदेश जारी किया है. डीएम ने आदेश दिया है कि सड़क पर अगर कोई भी प्रवासी मजदूर घूमता हुआ मिला तो थाना प्रभारी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा.

यह भी पढ़ें: औरैया हादसा: CM योगी आदित्यनाथ ने दो एसएचओ को किया सस्पेंड, IG-ADG से मांगी सफाई

थानाध्यक्ष निलंबित

वहीं औरैया हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा और मथुरा बॉर्डर के संबंधित थानाध्यक्षों को निलंबित करने का आदेश दिया था. साथ ही मुख्यमंत्री ने मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक के अलावा आगरा जोन के आईजी और एडीजी से भी इस मामले में स्पष्टीकरण देने को कहा है. मुख्यमंत्री ने यह निर्देश भी दिया है कि दोनों क्षेत्र के क्षेत्राधिकारियों से भी स्पष्टीकरण लिया जाए.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here