प्रियंका गांधी के साथ हुई बदसलूकी की यह तस्वीर संजय राउत ने ट्वीट की थी.
छत्तीसगढ़ की कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद छाया वर्मा और फूलोदेवी नेताओं ने राज्य महिला आयोग में शिकायत की है कि उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी से बदसलूकी की गई.
- News18Hindi
- Last Updated:
October 4, 2020, 11:02 PM IST
गौरतलब है कि हाथरस में कथित सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस ने बदसलूकी की थी. एक पुलिसकर्मी ने प्रियंका गांधी के कुर्ते को कंधे के पास पकड़ लिया था. यूपी पुलिस के इस बर्ताव पर संजय राउत ने शनिवार देर शाम एक ट्वीट करके उत्तर प्रदेश की सरकार पर कटाक्ष किया था. संजय राउत ने कहा, ‘क्या योगीजी के राज में महिला पुलिस नहीं है?’ ट्वीट के साथ संजय राउत ने एक फोटो भी शेयर की थी, जिसमें एक पुलिसकर्मी प्रियंका गांधी के कुर्ते को कंधे के पास पकड़ते हुए दिखाई दे रहा है. यह दृश्य उस समय का बताया जा रहा है जब हाथरस पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता को पुलिस ने गुरुवार को निषेधाज्ञा के मद्देनजर रोक दिया था.
यूपी पुलिस का बर्ताव लोकतंत्र के साथ सामूहिक दुष्कर्म : राउत
शिवसेना नेता संजय राउत ने हाथरस में कथित सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस के व्यवहार की निंदा की और इसे ‘लोकतंत्र के साथ सामूहिक दुष्कर्म’ करार दिया. पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए राउत ने कहा था कि राहुल गांधी प्रमुख राजनीतिक दल के नेता हैं और जिस तरह से पुलिस ने उनके साथ ‘दुर्व्यवहार’ किया, उसका कोई भी समर्थन नहीं कर सकता. उन्होंने कहा, ‘हमारे कांग्रेस के साथ मतभेद हो सकते हैं. उन्हें (राहुल गांधी) धारा-144 लागू होने की जानकारी देते हुए हाथरस जाने से रोका जा सकता था, लेकिन पुलिस ने उनका कॉलर पकड़कर जिस तरह से व्यवहार किया है… जिस तरह से उन्हें धक्का दिया गया है और जमीन पर गिराया गया वह बहुत ही निदंनीय है.’

