रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जाएंगे मॉस्को, चीनी नेताओं से नहीं करेंगे मुलाकात – Defence minister rajnath singh will not be meeting top chinese leaders during his visit to moscow

चीन से तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस की यात्रा पर जा रहे हैं, लेकिन वह अपनी मॉस्को यात्रा के दौरान शीर्ष चीनी नेताओं से मुलाकात नहीं करेंगे. राजनाथ सिंह 22 जून को रूस रवाना होंगे.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नाजी जर्मनी पर विजय हासिल करने की 75वीं वर्षगांठ पर शामिल होने के लिए रूस जा रहे हैं. भारतीय रक्षाकर्मी भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.

राजनाथ सिंह मॉस्को में शीर्ष रूसी नेताओं और अन्य देशों के नेताओं से मिलेंगे, लेकिन चीन के नेताओं से मुलाकात नहीं करेंगे. राजनाथ सिंह के साथ रक्षा सचिव अजय कुमार और प्रत्येक सशस्त्र बल के एक शीर्ष अधिकारी होंगे.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here