राजनांदगांव में कांग्रेस विधायक पर FIR दर्ज करने की मांग, लॉकडाउन में सभा का आरोप | rajnandgaon – News in Hindi

राजनांदगांव में कांग्रेस विधायक पर FIR दर्ज करने की मांग, लॉकडाउन में सभा का आरोप

यह मामला धारा 144 के उल्लंघन करने का है. (सांकेतिक फोटो)

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में कांग्रेसी विधायक इंदर साह मंडावी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है.

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के राजनांदगांव जिले में कांग्रेसी विधायक इंदर साह मंडावी के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करने की मांग की गई है. मांग को लेकर बीजेपी के जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद मधुसूदन यादव और कार्यकर्ता सोमवार को एसपी ऑफिस पहुंचे. कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगे लॉकडाउन (Lockdown) में कांंग्रेस विधायक इंदर साह पर सभा लेने और समाग्री बांटने का आरोप लगा है.

राजनांदगांव के मोहला मानपुर विधायक इंदर साह मंडावी पर बीजेपी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने धारा 144 लागू होने के बाद भी भीड़ इकट्ठा कर सभा की और समाग्री बांटी. राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडे के एफआईआर करने की मांग के बाद अब बीजेपी जिला अध्यक्ष व पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने भी पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर विधायक मंडावी के खिलाफ राष्ट्रीय आपदा कानून के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है.

लगाए ये आरोप
विधायक इंदर साह मंडावी पर बीजेपी ने आरोप लगाया कि उन्होने 9 अप्रैल को अपने विधानसभा क्षेत्र में राशन सामग्री बांटी और सभा भी की. भरीटोला क्षेत्र के साथ ही आंधी और कुछ अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में सभा की शक्ल में लोगों से मुलाकात करने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने का आरोप है. बीजेपी के जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने इंदर साह मंडावी के इस तरह भीड़ जुटाने और सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करने को लेकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि यदि एफआईआर दर्ज नहीं होगी तो बीजेपी आंदोलन करेगी.ये भी पढ़ें:
कोविड-19: एक 16 साल के लड़के ने 21 लोगों को किया सं​क्रमित, बढ़ाई छत्तीसगढ़ सरकार की चिंता

मानसिक रूप से बीमार को तबलीगी जमात का सदस्य बताकर दी गालियां, FIR दर्ज

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए राजनांदगांव से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 13, 2020, 6:22 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here