राजस्व वृद्धि के लिये मंत्री समूह की बैठक आयोजित


राजस्व वृद्धि के लिये मंत्री समूह की बैठक आयोजित


 


भोपाल : सोमवार, मई 18, 2020, 12:54 IST

गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और आदिम जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह ने प्रदेश में कोविड-19 की परिस्थितियों के मद्देनजर राजस्व वृद्धि के लिये अधिकारियों से चर्चा की। मंत्री समूह की बैठक में खनिज विभाग और आबकारी विभाग से प्राप्त होने वाले राजस्व में वृद्धि के लिये चर्चा की गई। बैठक में पहले खनिज विभाग के राजस्व में वृद्धि पर चर्चा हुई। पश्चात आबकारी विभाग से जनरेट होने वाले राजस्व पर चर्चा की गई। बैठक में अपर मुख्य सचिव वित्त श्री अनुराग जैन, प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर श्री मनोज गोविल, प्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री नीरज मंडलोई, सचिव खनिज श्री सुखवीर सिंह, आयुक्त आबकारी श्री राजीव चन्द्र दुबे मौजूद थे।


अलूने

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here