ग्वालियर में पेंट दुकान में भीषण आग, 3 बच्चों सहित 7 की मौत

तीन मंजिला इमारत में नीचे दुकान और ऊपर रह रहे थे परिवार

आग इतनी भीषण थी कि आर्मी को बुलाना पड़ा

ग्वालियर। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के रोशनी घर रोड पर स्थित तीन मंजिला मकान में आज आग लग गई है। इसमें झुलसने से 7 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में 3 छोटी बच्चियां भी शामिल हैं। आग पेंट दुकान में शार्ट सर्किट से लगी और इसने मकान को चपेट में ले लिया।

इंदरगंज चौराहे पर थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर रोशनी घर मोड़ पर आज सुबह आग लगी। इसमें 11 लोगों को रेस्कयू किया गया। फायर बिग्रेड की 10 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी रहीं म इस घर में 25 से ज्यादा लोग रहते हैं। मकान मालिक का नाम साकेत पुत्र हरिओम और श्याम बताया गया है।

घर में तीन बच्चियों के शव झुलसी अवस्था में बरामद किए गए हैं। चार महिलाओं की भी झुलसने से मौत हो गई। ग्वालियर कलेक्टर और एसपी भी घटना स्थल पर पहुंचे गए। आग लगने के कारणों का पता किया जा रहा है। लोगों को कहना है दुकान से अचानक आग भड़की है। घर में फंसे लोगों को बचाने का मौका नहीं मिला।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2020/05/y6Um3wWRJf5IJJ9i.mp4

आग बुझाने आर्मी को बुलाना पड़ा

आग की भीषणता को देखकर ग्वालियर प्रशासन ने आर्मी से मोर्चा संभालने को कहा। जिसके बाद आर्मी की रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को बचाया। घायल लोगों को तुरंत ही जेएच में भर्ती कराया गया है।आग की चपेट में आए लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घर में पेंट बेचने का काम होता था जिसके चलते आग को ज्वलनशील पदार्थ मिलते गए जिसके चलते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। आसमान में काला धुंआ 3 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here