राज्यपाल अनुसुइया उईके ने छत्तीसगढ़ के आदिवासियों के रोजगार के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से की बात

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राज्यपाल अनुसुइया उईके (Governor Anusuiya Uikey) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से मिलकर राज्य के लोगों की समस्याओं को उनके सामने रखा. वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) को कोरोना पर रिपोर्ट दी है. राज्यपाल अनुसुइया उईके ने बताया कि राष्ट्रपति को कोरोना से कैसे निपटे इसकी पूरी जानकारी दी है. उन्होंने बताया शाम को पीएम नरेंद्र मोदी से संसद भवन में मुलाकात की और कोरोना पर उन्हें भी रिपोर्ट दी है.

राज्यपाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ की 32 फीसदी आबादी आदिवासी है. आदिवासियों को रोजगार मुहैया कराने पर पीएम नरेंद्र मोदी से बातचीत की है. इसके अलावा आदिवासियों की कुछ समस्याओं को पीएम के सामने उठाया. साथ ही राज्य के लोग चाहते क्या हैं – यह भी नरेंद्र मोदी को बताया. उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी का निर्देश है कि सभी वर्ग को साथ लेकर काम करें. गरीबों और आदिवासियों का ध्यान रखें और केंद्र की योजनाएं गरीबों तक पहुचे इस का भी ध्यान रखे.

राज्यपाल ने बताया कि राज्यपाल हर महीने अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति, पीएम, उपराष्ट्रपति और गृहमंत्री को भेजते हैं. उन्होंने बताया कि पीएम ने कहा – अच्छे से अच्छा क्या हो सकता है और उसे करना भी है. पीएम नरेंद्र मोदी मेरे काम से संतुष्ट नजर आए. राज्य में कांग्रेस की सरकार पर उन्होंने कहा कि संवैधानिक दायरे में रहकर प्रदेश के विकास के बारे सोचती हैं. कहीं कुछ होता है तो मार्गदर्शन भी केंद्र से लेती हैं. कई लोग समस्या लेकर आते तो सरकार का ध्यान भी उस ओर दिलाती हूं और उसका हल करने का प्रयास करती हूं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here