राज्यपाल के सचिव श्री दुबे को दी भावभीनी विदाई


राज्यपाल के सचिव श्री दुबे को दी भावभीनी विदाई


 


भोपाल : बुधवार, जुलाई 29, 2020, 16:59 IST

राज्यपाल के सचिव श्री मनोहर दुबे को राजभवन में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर श्री दुबे ने सभी सहयोगी अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा उनको मिले सहयोग के प्रति आभार ज्ञापित किया। राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा श्री दुबे के नेतृत्व क्षमता की सराहना की गई। उनके सुदीर्घ, स्वस्थ और आनंदमय जीवन की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में श्री दुबे को राजभवन की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

इस अवसर पर विधि अधिकारी श्री डी.पी.एस. गौर, राज्यपाल के परिसहाय श्री अखिल पटेल, कंट्रोलर सुरभि तिवारी अन्य अधिकारी और सचिव के सहायक कर्मचारीगण उपस्थित थे।


अजय वर्मा


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here