राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने नवनियुक्त मुख्य न्यायाधिपति


राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने नवनियुक्त मुख्य न्यायाधिपति


मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय श्री मोहम्मद रफीक को शपथ ग्रहण कराई
 


भोपाल : रविवार, जनवरी 3, 2021, 16:03 IST

    राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने नवनियुक्त मुख्य न्यायाधिपति श्री मोहम्मद रफीक को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति की शपथ राजभवन में दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रविवार को सांदीपनि सभागार राजभवन में किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद थे।

    कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह, गृह एवं विधि विधाई मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मंत्री किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्री कमल पटेल, मंत्री लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण श्री प्रभूराम चौधरी, मंत्री सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम श्री ओम प्रकाश सखलेचा, मंत्री औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन श्री राजवर्धन सिंह दत्ती गांव, प्रोटेम स्पीकर श्री रामेश्वर शर्मा, विभिन्न आयोगों के अध्यक्ष, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधिपतिगण, अधिवक्तागण, विधि-विधायी कार्य एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुये। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस ने शपथ विधि कार्यवाही का संचालन किया।


अजय वर्मा


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here