Tuesday, July 1, 2025
HomestatesMadhya Pradesh राज्यपाल श्रीमती पटेल ने विजय दशमी पर्व की बधाई दी

 राज्यपाल श्रीमती पटेल ने विजय दशमी पर्व की बधाई दी


 राज्यपाल श्रीमती पटेल ने विजय दशमी पर्व की बधाई दी


 


भोपाल : रविवार, अक्टूबर 25, 2020, 17:14 IST

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने विजय दशमी (दशहरा) पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की है।

राज्यपाल ने अपने बधाई सन्देश में कहा है कि दशहरा का पर्व हम सभी को असत्य पर सत्य की और अन्याय पर न्याय की विजय का सन्देश देता है। हम सभी को पर्वों को आपसी प्रेम और सौहार्द से मनाते हुये समाज में व्याप्त बुराईयों एवं कुरीतियों का परित्याग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीब एवं दुःखी व्यक्तियों की सहायता कर हमें उनके जीवन में खुशियाँ लानी चाहिए।

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि प्रदेश ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी पर सफलता पूर्वक नियंत्रण प्राप्त किया है। हमारे यहां ठीक होने वाले लोगो की दर काफी उत्साह जनक है, लेकिन फिर भी इसका मतलब यह नहीं कि महामारी का खतरा टल गया है। हम सभी को कोरोना से बचने के लिए बताये गये सभी उपाय जैसे मास्क का इस्तेमाल, सोशल डिस्टेसिंग और बार-बार हाथ धोने की आदत डालनी होगी। जब तक बहुत जरुरी नहीं हो, भीड़ में नहीं जाएं। सदैव याद रखें, ‘जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नही।


अजय वर्मा 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100