राज्य मंत्री श्री कावरे के प्रयास से बंदर झीरिया के वासियों को मिलेगा जमीन का पट्टा


राज्य मंत्री श्री कावरे के प्रयास से बंदर झीरिया के वासियों को मिलेगा जमीन का पट्टा


 


भोपाल : शनिवार, जनवरी 30, 2021, 18:21 IST

आयुष (स्वतंत्र प्रभार) एवं जल संसाधन राज्य मंत्री श्री रामकिशोर कावरे के अथक प्रयासों से बालाघाट के बंदर झीरिया के निवासियों को शासन द्वारा जमीन का पट्टा वितरित किया जाएगा। शनिवार को वहाँ के निवासियों से मिलने पहुँचे श्री कावरे द्वारा आश्वस्त किया गया कि पट्टा दिये जाने संबंधी प्रक्रिया जारी हो गई है। मौका स्थल पर श्री कावरे द्वारा पटवारी को  निर्देशित किया गया कि नियमानुसार पट्टा की कार्यवाही करें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कोई भी पात्र व्यक्ति इससे वंचित नहीं हो। निवासियों के साथ बैठकर किसी भी विवाद का समाधान खोजा जाए। श्री कावरे ने कहा कि पट्टे की जमीन पर मकान बना कर रहे और अपने परिवार का अच्छे से पालन पोषण करें।

ग्रामीणों की मांग पर मंत्री श्री कावरे ने कहा कि बिजली के तार शिफ्टिंग के लिए स्टीमेट तैयार करें और आवश्यकता होने पर वे स्वयं राशि देंगे।


दुर्गेश रायकवार


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here