भारतीय रेलवे कुछ ट्रेनों के ऐसे हाल्ट को कम करने की योजना बना रहा है, जहां यात्री संख्या कम है। हबीबगंज से नई दिल्ली के बीच चल रही शताब्दी एक्सप्रेस उन ट्रेनों में से एक है। रेलवे के मुताबिक, हबीबगंज से नई दिल्ली आने वाले शताब्दी एक्सप्रेस का ललितपुर का हाल्ट खत्म किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है कि शताब्दी 12 मिनट पहले ही दिल्ली पहुंच जाएगी। ट्रेन को हाल्ट स्टेशन पर रोकने से लेकर फिर शुरू करने में इतना ही समय लगता है। दिल्ली से मुंबई के बीच ऐसे संभावित हाल्ट की संख्या 12-14 के बीच है।02001 हबीबगंज-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस हर दिन दोपहर तीन बजे हबीबगंज से निकलती है।
यह गाड़ी शाम 5.22 बजे ललितपुर पहुंचती है और एक मिनट का हाल्ट लेकर शाम 5.23 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होती है। इसके बाद यह गाड़ी रात 11.55 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचती है। इसी तरह नई दिल्ली-हबीबगंज शताब्दी एक्सप्रेस हर दिन सुबह साढ़े पांच बजे चलकर सुबह 11.27 बजे ललितपुर स्टेशन पहुंचती है। फिर एक मिनट रुकने के बाद यहां से रवाना होती है और दोपहर में 2.25 बजे हबीबगंज आती है।
दिल्ली-मुंबई के बीच चलने वाली ट्रेनों के जो स्टॉपेज हो सकते हैं, वो हैं भोपाल से दिल्ली-मुंबई रूट पर पड़ने वाले ललितपुर, दतिया, डबरा, बबीना, पिपरिया, बानापुरा, छनेरा, बुरहानपुर, पचोरा, चालीसगांव, बेलापुर, दोड़ा और उरूली मुख्य रूप से शामिल हैं।

