राज्य शासन द्वारा स्थानीय अवकाश घोषित
भोपाल : सोमवार, जनवरी 11, 2021, 19:28 IST
राज्य शासन ने वर्ष 2021 के लिये भोपाल में स्थित सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं के लिये स्थानीय अवकाश घोषित किये हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार 14 जनवरी (मकर संक्रांति), 10 सितम्बर (गणेश चतुर्थी), 5 नवम्बर (दीपावली का दूसरा दिन) और 3 दिसम्बर (भोपाल गैस त्रासदी स्मृति दिवस) को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
अनुराग उइके
Source link