रायपुर एयरपोर्ट में कम हुई यात्रियों की संख्या, एक हफ्ते में महज 3 हजार ने किया ट्रैवल, unlock 1 passengers reduced in Raipur Airport only 3 thousand traveled in a week lockdown 5 0 | raipur – News in Hindi

रायपुर एयरपोर्ट पर कम हुई यात्रियों की संख्या, एक हफ्ते में महज 3 हजार लोगों ने किया ट्रैवल

एयरपोर्ट पर लगातार यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है.

रायपुर एयरपोर्ट के निदेशक राकेश सहाय ने बताया कि जितने यात्रियों की संख्या रायपुर के स्वामी विवेकानन्द एयरपोर्ट में बीते 1 सप्ताह के दौरान दर्ज की गई है, लॉक डाउन से पहले उतनी ही संख्या में यात्री केवल एक दिन में ही रायपुर एयरपोर्ट से होकर यात्रा करते थे.

रायपुर. कोरोना संक्रमण (Coronavirus) की वजह से किए गए लॉकडाउन (Lockdown 5.0) ने फ्लाइट्स पर ब्रेक लगा दिए थे. बंद की गई घरेलू विमान सेवा (Domestic Flight) भले ही 25 मई से शुरू हो गई है लेकिन कोरोना संक्रमण के डर से यात्रियों की संख्या काफी घट गई है. मालूम हो कि देशभर में उड़ानों को शुरू होने के साथ बीते सप्ताह में यात्री विमान सेवा रायपुर के स्वाामी विवेकानन्द एयरपोर्ट (Swami Vivekananda Airport, Raipur) मेंं भी फिर से शुरू की गई थी. इन 1 सप्ताह में कुल 3838 यात्रियों का रायपुर आगमन हुआ है और 2056 यात्रियों ने यहां से यात्रा किया है. इस 1 सप्ताह के दौरान में कुल 33 यात्री विमानों का आगमन और 33 यात्री विमानों का प्रस्थान रायपुर एयरपोर्ट से हुआ है.

रायपुर एयरपोर्ट के निदेशक राकेश सहाय ने बताया कि जितने यात्रियों की संख्या रायपुर के स्वामी विवेकानन्द एयरपोर्ट में बीते 1 सप्ताह के दौरान दर्ज की गई है, लॉक डाउन से पहले उतनी ही संख्या में यात्री केवल एक दिन में ही रायपुर एयरपोर्ट से होकर यात्रा करते थे. सहाय का कहना है कि पहले 1 दिन में रायपुर एयरपोर्ट से तकरीबन 3500 यात्री प्रस्थान करते थे जबकि 3500 यात्रियों का आगमन रायपुर में होता था.

यात्रियों की हो रही जांच

रायपुर एयरपोर्ट पर केंद्र सरकार की सभी जरूरी गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जा रहा है. आपको बता दें कि 25 मई से शुरू की गई घरेलू विमान का संचालन नई गाइडलाइन के मुताबिक ही किया जा रहा है. नए नियमों के मुताबिक अब आरोग्य सेतु एप सभी फ्लाइट में यात्रा करने वाले सभी पैसेंजर के मोबाइल पर होना अब जरूरी है. ग्रीन स्टेटस वाले यात्रियों को ही फ्लाइट में चढ़ने की अनुमति दी जा रही है. साथ ही एयरपोर्ट में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी ध्यान रखा जा रहा है. इसके अलावा एयरपोर्ट अथॉरिटी और स्वास्थ्य विभाग द्वारा विमानतल में यात्रियों की लगातार स्क्रीनिंग भी की जा रही है. जिला प्रशासन द्वारा बाहर से आने वाले व्यक्तियों के लिए पेड क्वारंटाइन की भी व्यवस्था की गई है. वहीं सरकार ने भी बाहर से पहुंच रहे यात्रियों से क्वारंटाइन के नियमों का सख्ती से पालन करने की नसीहत दी है.

ये भी पढ़ें: 

जवानों का मेंटल स्ट्रेस कम करने होगी काउंसिलिंग, सरकार कराएगी रेगुलर मेडिकल चेकअप 

Lockdown 5.0: अब घर पर ही लेना होगा स्ट्रीट फूड का मजा, मिलेगा सिर्फ पार्सल 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: June 2, 2020, 7:07 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here