रायपुर: बेरोजगारों को सरकारी नौकरी का झांसा देकर 8 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, Fraud of 8 lakhs from unemployed in name of government jobs accused arrested crime news | raipur – News in Hindi

रायपुर: बेरोजगारों को सरकारी नौकरी का झांसा देकर 8 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है (सांकेतिक तस्वीर)

राखी थाना प्रभारी राजेंद्र दीवान का कहना है कि पीड़ितों से मिली शिकायत के आधार पर आरोपी उमेश बारले के खिलाफ 3 अपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में सरकारी नौकरी (Government Job) लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी पूर्व में भी कई लोगों से धोखाधड़ी कर चुका है. मामला राखी क्षेत्र का है जहां ग्राम निमोरा निवासी 35 साल के उमेश बारले ने सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर कई लोगों के साथ ठगी की है. आरोपी ने खुद को मंत्रालय में बड़े अधिकारियों और मंत्रियों से पहचान होने का झांसा देकर कई बेरोजगारों को अपना निशाना बनाया है. आरोपी बेरोजगारों को मिलने के लिए मंत्रालय के बाहर ही बुलाता था जिससे आसानी से लोग उसके झांसे में आ जाते थे.

इस पूरे मामले की शिकायत पीड़ितों ने राखी थाने में दर्ज कराई है. एक ही दिन में आरोपी के खिलाफ 3 मामले दर्ज किए गए हैं. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने भिलाई के रिसाली में रहने वाली चंद्रकला चतुर्वेदी को पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर झांसा दिया और उससे 2 लाख रूपए लिए. इसी तरह आरोपी ने कई और लोगों को अपना शिकार बनाया.

ऐसे करता था ठगी

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने जेवरा सिरसा दुर्ग के रहने वाले लक्ष्मीनारायण धृतलहरे से रेलवे में टेक्नीशियन ग्रुप डी के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 4 लाख 10 हज़ार रुपए और छुरिया राजनांदगांव के रहने वाले बेरोजगार युवक नोहर कुमार सिन्हा से एक एयरलाइंस कंपनी में ग्राउंड हैंडलिंग के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 2 लाख रूपए की ठगी की है. इस तरह आरोपी ने कुल 8 लाख 10 हजार की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है.बताया जा रहा है कि आरोपी आदतन अपराधी है और इससे पहले भी धोखाधड़ी के आरोप में जेल जा चुका है. इन मामलों के सामने आने के बाद और भी लोगों के साथ धोखाधड़ी के और मामले सामने आ सकते हैं. इस मामले को लेकर राखी थाना प्रभारी राजेंद्र दीवान का कहना है कि पीड़ितों से मिली शिकायत के आधार पर आरोपी उमेश बारले के खिलाफ 3 अपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं. आरोपी उमेश को उसके निवास ग्राम निमोरा से गिरफ्तार कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें: 

Weather Update: तूफान ‘Amphan’ का मामूल असर, ऐसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम 

वेंटिलेटर सपोर्ट में हैं पूर्व सीएम अजीत जोगी, मुश्किल वक्त में साथ खड़ी हैं रेणु जोगी

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 20, 2020, 3:02 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here