गौरी खान को किसी के परिचय की जरूरत नहीं है। यह लेडी सिर्फ शाहरुख खान की पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि अपने बिजनस और क्वॉलिटी वर्क के लिए भी पहचानी जाती है। फैशन की बात की जाए तो इसमें भी इनका मुकाबला करना मुश्किल हो जाता है।
Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

शाहरुख खान न सिर्फ खुद स्टाइल के मामले में आगे रहते हैं, बल्कि उनकी पत्नी गौरी खान भी अपने फैशन स्टेटमेंट से बीटाउन हसीनाओं तक को मात दे देती हैं। अगर उनके इंस्टाग्राम पर ही नजर डाल दी जाए, तो कोई भी देख सकता है कि जब बात स्टाइल और कपड़ों की हो, तब गौरी का मुकाबला करना जरा मुश्किल है। चलिए देखते हैं मिसेस खान के टॉप 5 फैशन लुक्स, जो उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौजूद हैं।
ब्लैक ड्रेस
गौरी खान इस तस्वीर में स्टाइलिश ब्लैक ड्रेस पहनी दिखाई दे रही हैं। इस ब्लैक सीक्वंस ड्रेस में फ्रंट पर कटआउट पैटर्न है, जिसे बस्ट पर हुक की मदद से दोनों साइड को अटैच किया गया है। वहीं वेस्ट पोर्शन पर रैप पैटर्न दिया गया है। ड्रेस में एक तरफ स्लिट भी दिखाई देती है, जिसने उसके ग्लैमर कोशन्ट को और बढ़ा दिया। यह सेक्सी आउटफिट फैशन डिजाइनर मोनिषा जयसिंह ने डिजाइन की थी।
पिंक रफल गाउन
इस तस्वीर में गौरी पिंक रफल गाउन पहनी दिखाई दे रही हैं। बेबी पिंक कलर के इस गाउन में हॉल्टर नेक और स्लीवलेस डिजाइन थी। इसमें फ्रंट और साइड्स पर बिग लेयर ऐंड रफल डिजाइन दिया गया था, जो इसकी यूएसपी रहा। गौरी ने इसके साथ न्यूड मेकअप और बालों को लाइट वेव में स्टाइल किया था।
फ्रेंड्स संग पार्टी में सुहाना खान ने पहनी मां गौरी की 13 साल पुरानी ड्रेस, PHOTO देखकर खा जाएंगे धोखा
रेड हॉट गाउन
गौरी खान कर्वी फिगर की मालकिन हैं और इसे वह काफी कॉन्फिडेंटली फ्लॉन्ट करती हैं। वह ज्यादातर ऐसी ड्रेसेस सिलेक्ट करती हैं, जो बॉडी फिट हो। फोटो में दिख रही रेड ड्रेस भी ऐसी ही है। इस लॉन्ग गाउन में फुल स्लीव्स और फ्रंट कट नेकलाइन थी। नेकलाइन का डिजाइन टीजिंग इफेक्ट क्रिएट करता नजर आ रहा था।
गोल्डन सीक्वंस ड्रेस
शाहरुख खान की बेटर हाफ कलर्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने से भी कतराती नहीं हैं। वह ब्राइट से लेकर डार्क और सटल कलर्स तक पहनती हैं। इसी तरह वह ब्लिंग एलिमेंट से भी घबराती नहीं हैं। इस ड्रेस को ही देख लीजिए। गोल्डन सीक्वंस ड्रेस पहनी गौरी न सिर्फ सुपर हॉट बल्कि कॉन्फिडेंस से भरी हुई लग रही हैं। ऊपर से उनकी स्टाइलिश हील्स इस लुक को और किलर बना रही हैं।
शियर शिमर ड्रेस
इस तस्वीर में तो गौरी खान को बस देखते जाने का मन करता है। शियर ऐंड शिमर के कॉम्बिनेशन की यह डिजाइनर ड्रेस हर कोई कैरी नहीं कर सकता। लेकिन गौरी के लिए यह कोई चैलेंज नहीं है। फोटो में आप खुद ही देख लीजिए कि वह अपनी आउटफिट और हील्स को फ्लॉन्ट करते हुए कितनी स्टनिंग लग रही हैं।
रेकमेंडेड खबरें
Source link


