रायपुर में नाबालिग युवक ने 19 साल की लड़की से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार Minor youth raped 19-year-old girl in Raipur, accused arrested | raipur – News in Hindi

रायपुर में नाबालिग युवक ने 19 साल की लड़की से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
(सांकेतिक तस्वीर)

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवक द्वारा 19 साल की युवती को डरा धमका कर रेप का मामला सामने आया है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवक द्वारा 19 साल की युवती को डरा धमका कर रेप का मामला सामने आया है. मामले में टिकरापारा पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में काम करने वाले नाबालिग ने उसी दुकान में काम करने वाली युवती के साथ रेप किया है. दोनों एक ही दुकान में काम करते थे, जिसके कारण उनकी आपस में पहचान थी.

पुलिस के मुताबिक पहचान का फायदा उठाते हुए आरोपी पहली बार 6 अप्रैल को लॉकडाउन के दौरान घर छोड़ने के बहाने से अपने साथ लेकर गया. पीड़िता के घर न ले जाकर बहाने से मोती नगर के किराए के मकान में लेकर गया और वहां डरा धमका कर उसके साथ रेप किया. आरोपी युवक ने बलपूर्वक डरा धमका कर 6 अप्रैल से लेकर 18 अप्रैल के बीच में युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया है. पीड़िता ने इसकी शिकायत पुरानी बस्ती थाने में की थी चूंकि घटनास्थल टिकरापारा थाना क्षेत्र का है. इसलिए पुरानी बस्ती पुलिस ने जीरो में मामला कायम कर टिकरापारा थाने में भेज दिया है.

शिकायत पर एफआईआर दर्ज
पीड़िता की शिकायत के आधार पर टिकरापारा पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है और मंगलवार को रिमांड पर भेजा जा रहा है. टिकरापारा थाना प्रभारी याकूब मेमन का कहना है कि पुरानी बस्ती थाने में जीरो में मामला कायम कर हमारे थाने में भेजा गया है, जिसके आधार पर आरोपी नाबालिग को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है.ये भी पढ़ें:
Lockdown: मुंबई में दूल्हा और बरेली में दुल्हन, रायपुर से पंडित जी ने कराई ऑनलाइन शादी

CORONA: हाई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार पर जताई नाराजगी, दिए ये निर्देश

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 21, 2020, 2:05 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here