रायपुर: लॉकडाउन में छत्तीसगढ़ से दूसरे राज्यों में भेजा गया 168483 टन चावल|corona 168483 tonnes of rice supplied from Chhattisgarh to other states in india during lockdown nodtg | raipur – News in Hindi

रायपुर: लॉकडाउन में छत्तीसगढ़ से दूसरे राज्यों में भेजा गया 168483 टन चावल

लॉकडाउन में छत्तीसगढ़ से दूसरे राज्यों में भेजा गया 168483 टन चावल (फाइल फोटो)

भारतीय रेल (Indian Railways) की अहम भूमिका होने के कारण रायपुर रेल मंडल के अधिकारी और कर्मचारी अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए और खाने-पीने का सामान, कोयला, चावल, अनाज, खाने का तेल, चीनी, डेयरी प्रोडक्ट, इत्यादि सामानों को देश के विभिन्न कोनों में पहुंचा रहे हैं.

रायपुर. देशव्यापी लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति अब भी जारी है और इसकी सबसे अहम कड़ी रेलवे (Railway) है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल द्वारा आवश्यक वस्तुओं का लदान किया जा रहा है. पूरे देश में लॉकडाउन की अवधि में आवश्यक वस्तुओं व सेवाओं में कोई कमी ना आये, इसके लिए भारतीय रेल में मालगाड़ियों चलाई जा रही हैं. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ से दूसरे राज्यों में चावल भेजा जा रहा है ताकि प्रदेश के साथ दूसरे राज्यों में भी खाद्य सामग्रियों की दिक्कत ना हो.

भारतीय रेल की अहम भूमिका होने के कारण रायपुर रेल मंडल के अधिकारी और कर्मचारी अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए और खाने-पीने का सामान, कोयला, चावल, अनाज, खाने का तेल, चीनी, डेयरी प्रोडक्ट, इत्यादि सामानों को देश के विभिन्न कोनों में पहुंचा रहे हैं. विषम परिस्थितियों में भी पूरे देश में मालगाड़ियों का परिचालन लगातार हो रहा है. इस कार्य में लगे लोको पायलट, मालगाड़ियों के लिए गार्डों, गुड्स सुपरवाईजर सोशल डिस्टेन्स को रखते हुए इन कार्यों को कर रहे हैं.

अप्रैल माह में 168483 टन चावल पहुंचाया अन्य राज्यों में
इस प्रकार की गतिविधियां पूरे देश में जारी हैं जिससे आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को सुनिश्चित हो रही है. इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के साइडिंग मंदिर (भारतीय खादय निगम, मंदिर हसौद) , बिल्हा, बालोद , आरएसडी, छत्तीसगढ़ से चावल की लोडिंग कर देश के विभिन्न भागों में भेजा जा रहा है. साइडिंग से हजारीबाग टाउन, धनबाद, साहिबगंज, बिहार, झारखंड, तेलंगाना, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल के राज्यों में चावल मालगाड़ी द्वारा भेजा जा रहा है. अप्रैल माह में लगभग 168483 टन चावल ( फूड ग्रेन) 59 रैक मालगाड़ियों में भेजा गया. इसी कड़ी में 30 रैक ऑइल एवं लुब्रीकेंट के एवं विद्युत आपूर्ति के लिये आवश्यक कोयला 09 रैक द्वारा 35882 टन भेजा गया. रायपुर मंडल ने लगभग 98 रैक द्वारा कुल 283740 टन सामान देश के विभिन्न भागों में भेजा है. इसके अतिरिक्त 23 रैक फर्टिलाइजर, 01रैक गेंहू, 09 रैक नमक के माध्यम से 22954 टन सामग्री रायपुर मंडल की साइडिंग मे मालगाड़ी द्वारा लाई गई.आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में कोई बाधा नहीं

रायपुर रेल मंडल के सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर शिव प्रसाद ने बताया कि लॉकडाउन-3.0 में भी माल लदान चालू है. रायपुर रेल मंडल की साइडिंग से फूड ग्रेन और अन्य सामग्री भेजने की प्रक्रिया जारी है. भारतीय रेलवे के अधिकारी कर्मचारी अपने उत्तरदायित्व को विषम परिस्थितियों ने भी बखूबी निभा रहे हैं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आई है.

ये भी पढ़ें: कार्डियक अरेस्ट के बाद पूर्व सीएम अजीत जोगी अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 9, 2020, 3:27 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here