राहुल ने पूछा- सीमा पर शहादत के लिए कौन जिम्मेदार? BJP बोली- सवाल ही गैर-जिम्मेदाराना – India china face off rahul gandhi question bjp sambit patra reply

  • संबित पात्रा ने राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब
  • कांग्रेस और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के बीच संधि का भी जिक्र

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने निशाना साधा है. बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि ये बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, भारत की एकता के लिए कुछ भी करना पड़े तो हम करेंगे. हम दुखी भी हैं और गुस्सा भी हैं, क्योंकि राहुल जिस तरह से व्यवहार कर रहे हैं वो गैरजिम्मेदाराना है.

संबित पात्रा ने कहा कि जिस प्रकार का अविश्वास भारत के प्रति राहुल गांधी दिखाते हैं, वो गैरजिम्मेदाराना है, आप प्रधानमंत्री के बारे में जो बयान देते हैं, वो गलत है. जब आप (राहुल गांधी) कहते हैं कि डरा हुआ प्रधानमंत्री, तब आप एक व्यक्ति पर नहीं देश पर हमले कर रहे हैं.

राहुल गांधी से संबित पात्रा ने पूछा कि क्या आप देश को सोया हुआ बता रहे हैं, जबकि हमारे 20 जवानों ने अपनी शहादत दी है. आप ये बता रहे हैं कि भारत ने अपने सैनिकों को निहत्था छोड़ दिया, आपको ज्ञान नहीं है तो पढ़िए. 2008 में कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चीन ने एक संधि की था.

PM मोदी बोले- आत्मनिर्भर भारत बना उद्योग जगत के पास इतिहास बदलने का मौका

संबित पात्रा ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की मौजूदगी में एक संधि की गई थी, जिसमें पार्टी लेवल पर ये हुआ था कि अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय मसलों पर दोनों पार्टियां आपस में बातचीत करेंगी. राहुल गांधी इस संधि के बारे में क्यों नहीं बोलते हैं.

राहुल ने क्या कहा था

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चीन सीमा विवाद पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. गुरुवार को राहुल गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने सवाल किया कि चीन ने हमारे शस्त्रहीन सैनिकों की हत्या कर दी इसके लिए कौन जिम्मेदार है?

गलवान घाटी में स्थिति तनावपूर्ण, माहौल शांत करने के लिए मेजर जनरल करेंगे बात

राहुल गांधी ने अपने वीडियो संदेश में कहा, ‘..चीन ने हिंदुस्तान के शस्त्रहीन सैनिकों की हत्या करके बहुत बड़ा अपराध किया, इन वीरों को बिना हथियार के खतरे की ओर किसने भेजा, क्यों भेजा? आखिर कौन जिम्मेदार है?

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here