रेरा में प्रभारी अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार नायक ने दिलाई सुशासन की शपथ


रेरा में प्रभारी अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार नायक ने दिलाई सुशासन की शपथ


 


भोपाल : गुरूवार, दिसम्बर 24, 2020, 12:54 IST

पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदंडो के महत्व को प्रतिपादित करने के उदे्श्य से उनके जन्मदिवस के एक दिन पूर्व आज म.प्र. भू- संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के प्रभारी अध्यक्ष तथा सदस्य न्यायिक श्री दिनेश कुमार नायक ने प्राधिकरण में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ‘’सुशासन दिवस’’ के अवसर पर अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई। इस मौके पर श्री नायक ने कहा कि सुशासन में आपके व्यक्तित्व और व्यवहार की अहम भूमिका है। सचिव/मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री दिलीप कुमार कापसे ने कहा कि आपकी कार्यप्रणाली महत्वपूर्ण है। इसमें आपकी शालीनता का बहुत महत्व है।

इस अवसर पर न्यायनिर्णायक अधिकारी श्री विनोद कुमार दुबे, जनसूचना सलाहकार श्री सैयद ताहिर अली, निष्पादन अधिकारी श्री डी.एन. शुक्ला, विधिक सलाहकार सर्वश्री राजीव कृष्ण जोशी एवं जगत मोहन चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।


राजेश पाण्डेय


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here