लॉकडाउन पार्ट-2: पंश्चिम बंगाल में फंसे कवर्धा के 25 छात्र, प्रशासन से लगाई वापसी की गुहार Lockdown Part-2: 25 students of Kawardha stranded in West Bengal, pleading for withdrawal from administration | kawardha – News in Hindi

लॉकडाउन पार्ट-2: पंश्चिम बंगाल में फंसे कवर्धा के 25 छात्र, प्रशासन से लगाई वापसी की गुहार

बच्चे एक कोर्स के लिए बाहर गए थे. (कॉन्सेप्ट इमेज)

छत्तीसगढ़ के कवर्धा के नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाले 25 छात्र पश्चिम बंगाल के बीरभूम में फंस गए हैं. छात्र एक साल के माइग्रेशन कोर्स के लिए गए.

कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा के नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाले 25 छात्र पश्चिम बंगाल के बीरभूम में फंस गए हैं. छात्र एक साल के माइग्रेशन कोर्स के लिए गए. सभी छात्र कक्षा 9वीं में पढ़ते हैं. मार्च में इनका समय पूरा हो गया था. 18 मार्च को इनका एग्जाम हो गया था. 27 मार्च को ट्रेन की टिकट भी हो गई थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते सभी वहीं फंस गए. अब वे वापस आने के लिए सरकार से गुहार लगा रहे हैं.

पालकों को उम्मीद थी कि 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन में कुछ छूट मिलेगी तो बच्चे वापस आ जाएंगे, लेकिन लॉकडाउन आगे बढ़ने से बच्चे तथा पालक परेशान हो गए हैं. गौरतलब हो कि बच्चे कवर्धा नवोदय विद्यालय के छात्र हैं, जिन्हें दूसरों प्रदेश की रीति, नीति, संस्कृति आचार, विचार सिखने के लिए बाहर भेजा जाता है. इसी तारतम्य में विद्यालय के 25 छात्रों को पश्चिम बंगाल के बीरभूम नवोदय विद्यालय भेजा गया था.

पालकों ने की मांग
पालकों ने केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री तथा प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल से मांग की है कि कोई रास्ता निकालकर बच्चों को लाया जाए. क्योंकि एक साल से वहां हैं तो बच्चों के मन में भी आने की इच्छा है. वहीं पालक भी अपने बच्चों को काफी समय से नहीं देखे हैं. पालक आसकरण धुर्वे ने बताया कि बच्चे एक साल से वहां रहकर पढ़ाई कर रहा हैं. मां-बाप से भी मिलना कम होता था,काफी दुर होने के चलते मिलने भी नहीं जा पाते थे. इसलिए परीक्षा के बाद जल्दी आना चाह रहे थे। लेकिन लॉकडाउन के चलते नहीं आ सके. अब 14अप्रैल का इंतजार था, लेकिन आगे बढ़ने से वो उम्मीद भी टूट गई. देश के हालात को लेकर सरकार का निर्णय सही है. लेकिन बच्चों को भी घर आने की कोई व्यवस्था किया जाए। पास जारी कर दें अच्छा रहेगा.ये भी पढ़ें:
कोविड-19: लॉकडाउन में हजामत बनवाने तरस रहे लोग, सैलून संचालकों की भी बढ़ी मुसीबतें

COVID-19: लॉकडाउन में आदिवासियों का राशन लूट रहे नक्सली, हर परिवार से 500 रुपये भी मांग रहे!

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए कवर्धा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 14, 2020, 6:34 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here