पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है.
छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में नाबालिग से रेप मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
जांजगीर के हसौद पुलिस थाने में नाबालिग से रेप का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पिताम्बर साहू ने मई 2017 में पहली बार नाबालिग से रेप किया था. इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर आए दिन उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा. लॉकडाउन के दौरान भी उसे अपने घर बुलाकर उससे रेप करता रहा. बीते 20 अप्रैल को इस मामले की शिकायत थाने में की गई है.
आरोपी को भेजा जेल
जांजगीर एसपी पारूल माथुर ने बताया कि आरोपी पितांबर साहू पीड़िता का परिचित था. पीड़िता ने शिकयत की है कि वो धमकी देने से डर गई थी, लेकिन आरोपी द्वारा बार बार परेशान करने के कारण वो अपने परिजनों को घटन की जानकारी दी. आरोपी पीताम्बर साहू पिता केतराम साहू उम्र 24 वर्ष के विरुद्ध अपराध क्रमांक 77/20 धारा 506,376 भादवि एवं 6 पॉक्सो एक्ट कायम किया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करवा दिया गया है.ये भी पढ़ें:
COVID-19: छत्तीसगढ़ के 2 और मरीज हुए ठीक, 9220 की जांच, 36 पॉजिटिव में से अब 8 ही एक्टिव केस
Lockdown 2.0: सीमा पर सख्ती थी तो 283 किलोमीटर पैदल चल नागपुर से रायपुर कैसे पहुंचे ईश्वर?
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए जांजगीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 23, 2020, 7:56 AM IST


