लॉकडाउन में महंगा हुआ तो लूट लिए 3 लाख रुपयों के टमाटर, 1 नाबालिग समेत 2 गिरफ्तार | surajpur – News in Hindi

लॉकडाउन में महंगा हुआ तो लूट लिए 3 लाख रुपयों के टमाटर, 1 नाबालिग समेत 2 गिरफ्तार

सूरजपुर में टमाटर की लूट की गई.

चोरी और लूटपाट के तरीके और मामले तो कई आते रहते है, लेकिन छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सूरजपुर (Surajpur) जिले में लूट का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर क्षेत्र के लोग अचरज मे पड़ गए.

सूरजपुर. चोरी और लूटपाट के तरीके और मामले तो कई आते रहते है, लेकिन छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सूरजपुर (Surajpur) जिले में लूट का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर क्षेत्र के लोग अचरज मे पड़ गए. यहां बीते शनिवार की देर रात बिलासपुर (Bilaspur) से अंबिकापुर (Ambikapur) जा रहे एक पिकअप वाहन में तीन लाख रुपये के टमाटर लोड थे, जिसे केतकी खदान के पास दो युवकों ने लूट लिया और पिकप लेकर फरार हो गए. मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस थाने में दी गई. सूरजपुर की कोतवाली थाना पुलिस ने मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग है.

पिकअप वाहन के ड्रायवर मटुकधारी ने बताया कि केतकी के पास दो युवकों को आपस में लड़ता देख वो रुक गया. रुकने के बाद दोनो युवकों ने उससे मारपीट कर पिकअप को लेकर फरार हो गए. ड्रायवर ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी. कोरोना और लाकडाउन के दौर में सूरजपुर जिले मे टमाटर का रेट 100 रुपए प्रति किलो चल रहा है. इसके चलते ही लूट की वारदात को अंजाम देना बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: महिला उत्पीड़न पर नजर रखने समिति बनाएगी दिल्ली सरकार, मंत्री ने दिए निर्देश

पट्रोलिंग टीम ने की घेराबंदीसूरजपुर के एडिशनल एसपी हरीश राठौर ने बताया कि पुलिस को देर रात ही जब इस घटना की जानकारी मिली तो तत्काल पेट्रोलिंग टीम ने घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें एक आरोपी नाबालिग है. फिलहाल पुलिस ने टमाटर लोड पिकअप बरामद कर लिया. आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है. लॉकडाउन में लाेगों को सतर्क रहने भी कहा गया है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here