वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के वयोवृद्ध नर लॉयन लाम्बा की हुई मृत्यु


वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के वयोवृद्ध नर लॉयन लाम्बा की हुई मृत्यु


 


भोपाल : शुक्रवार, मार्च 26, 2021, 17:11 IST

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान जू भोपाल के रेस्क्यू सेंटर में रखे 17 वर्षीय वयोवृद्ध नर लॉयन ‘लाम्बा’ की शुक्रवार को प्रात: लगभग 10 बजे मृत्यु हो गई।

संचालक, वन विहार श्री जय कुमार यादव ने बताया कि ‘लाम्बा’ लॉयन को असम के गुवाहाटी जू से 14 अप्रैल, 2017 को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में लाया गया था।

श्री यादव ने बताया कि वयोवृद्ध नर लॉयन कई माह से अस्वस्थ चल रहा था। पिछले तीन दिन से खाना-पीना भी छोड़ दिया था। नर लॉयन का पोस्ट-मार्टम वन्य-प्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता, डॉ. सुनील तुमाड़िया और डॉ.रजत कुलकर्णी द्वारा किया गया।


ऋषभ जैन


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here