छतरपुर के महाराजपुर में चौरो नै बुजुर्ग महिला के साथ लूट की घटना को अंजाम दे दिया ,बुजुर्ग महिला के साथ उस समय घटना घटित हुई सब्जी खरीदते समय एक महिला के थैले से 1 लाख रुपये चोरी हो गए। पैसे गायब मिलते ही महिला सड़क किनारे जमीन पर बैठकर फूट-फूटकर रोने लगी।,दरअसल मामला महाराजपुर के होलिका पार्क के पास का है। कुसमा के वार्ड नंबर 12 निवासी रामदेवी प्रजापति आज सुबह अपने भतीजे संतोष प्रजापति के साथ बैंक से 1 लाख रुपये निकालकर घर लौट रही थी। रास्ते में वो होलिका पार्क के पास सब्जी के ठेले पर सब्जी खरीदने के लिए रुकी।,इसी दौरान किसी अज्ञात चोर ने मौका पाकर महिला के थैले में रखे 1 लाख रुपये पार कर दिए। जब महिला ने थैला चेक किया तो रुपये गायब थे। ये देखते ही महिला के होश उड़ गए और वो वहीं सड़क पर बैठकर रोने लगी।,घटना की सूचना पर डायल 112 और महाराजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं और चोर की तलाश में जुट गई है।


