छतरपुर में यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना और जहर खिलाने का लगाया आरोप

छतरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां उत्तर प्रदेश में पुलिस मे पदस्थ एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका की मौत छतरपुर के मिशन अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है। जिसके बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना और जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने का आरोप लगाते हुए देर रात अस्पताल में जमकर हंगामा किया।,मृतका की पहचान 28 वर्षीय संगीता देवी राजपूत के रूप में हुई है। संगीता की शादी 7 जुलाई 2024 को यूपी के महोबा जिले के टीकारिया निवासी अनोज कुमार राजपूत के साथ हुई थी, जो यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर है और इटावा के जैतपुर में पदस्थ है।,मायके पक्ष जो कि फतेहपुर, जहानाबाद के रहने वाले हैं, उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही संगीता को दहेज और अन्य कारणों से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों के मुताबिक 5 सितंबर को भी संगीता के साथ मारपीट हुई थी, तब पिता योगेंद्र और भाई हिमांशु ससुराल जाकर मामला शांत करा कर आए थे।,लेकिन 7 सितंबर को फिर से विवाद हुआ और संगीता ने घर में रखी कीटनाशक दवा खा ली। इसकी सूचना उसने खुद फोन कर मायके वालों को दी थी। पहले उसे नौगांव ले जाया गया, फिर हालत बिगड़ने पर छतरपुर के मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।,मौत की खबर मिलते ही मायके वाले मिशन हॉस्पिटल पहुंचे और पोस्टमार्टम व जांच की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। मृतका के भाइयों ने कंट्रोल रूम और डायल 112 को सूचना दी। आरोप है कि देर रात पति अनोज कुमार ने कुछ लोगों को अस्पताल बुला लिया था, जिसके बाद माहौल गरमा गया।,मृतका के भाई का कहना है कि उन्होंने 50 लाख रुपये खर्च कर शादी की थी, फिर भी उनकी बहन को प्रताड़ित कर मार दिया गया। फिलहाल शव को जिला अस्पताल लाया गया है जहां आज पोस्टमार्टम हो रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह साफ होगी।वही कोतवाली थाना पुलिस ने महिला की मौत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here