वयोवृद्ध नर सिंह शिवा अस्वस्थ
चिकित्सक द्वारा किया जा रहा इलाज
भोपाल : शनिवार, नवम्बर 7, 2020, 18:50 IST

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान-जू, भोपाल के रेस्क्यू सेंटर में मौजूद वयोवृद्ध ‘नर सिंह शिवा’ का स्वास्थ्य बेहद खराब है। शिवा की उम्र लगभग 21 साल 6 माह है। सामान्यत: सिंहों की औसत आयु 15 साल की होती है।
शिवा का इलाज वन्य-प्राणी चिकित्सक, वन विहार द्वारा किया जाकर उसे सभी जरूरी चिकित्सकीय सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। वर्तमान में यह काफी कमजोर भी हो गया है तथा खाना भी छोड़ दिया है।
उल्लेखनीय है कि शिवा को जम्बो सर्कस, जयपुर (राजस्थान) से 18 मई, 2006 को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में लाया गया था तब उसकी उम्र 7 वर्ष थी। गौरतलब है कि वन विहार राष्ट्रीय उद्यान-जू, भोपाल में वर्ष 2006 और 2010 में जम्बो, राजमहल और जैमिनी सर्कस से लाये गये 15 सिंह में से शिवा अंतिम जीवित वयोवृद्ध सिंह है।
ऋषभ जैन
Source link

