UK PM hails victory of light over darkness & good over evil, he said, We will overcome this virus During this Diwali | ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने ली भगवान राम से प्रेरणा, कही ये बड़ी बात

नई दिल्लीः भारतीय संस्कृति और परंपराएं दुनिया भर में मशहूर है. दूसरे देशों के लोग भी यहां के त्योहारों के मुरीद हैं. दिवाली की झलक तो हर देश में देखने को मिलती है. इस बीच ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ( Boris Johnson) भी दिवाली का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. टेन डाउनिंग स्ट्रीट से जारी अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने राम नाम की महिमा का वर्णन करते हुए भारतीय समुदाय का दिल जीतने की कोशिश की. 

वर्चुअल बधाई संदेश
बोरिस जॉनसन ने अपने दिवाली संदेश में कहा है कि जिस तरह भगवान राम और उनकी पत्नी सीता राक्षस रावण को हराकर लौट रहे थे तो लाखों दीयों से उनका स्वागत किया जा रहा था, उसी तरह इस दिवाली हमलोग भी कोरोना के खिलाफ जीत हासिल करेंगे. उन्होंने कहा कि यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है.

सहयोग की अपील
संबोधन के दौरान बोरिस जॉनसन ने लोगों से कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की. बता दें कि ब्रिटेन की सरकार ने एक बार फिर से दो दिसंबर तक लॉकडाउन करने का ऐलान किया था. ब्रिटेन के पीएम ने कहा, ‘निश्चित रूप से आगे बड़ी चुनौतियां हैं, लेकिन मुझे देश के लोगों की संकल्प शक्ति, उनकी लड़ने की क्षमता और समझदारी पर भी उतना ही भरोसा है कि हम महामारी पर जीत हासिल करेंगे.’

ये भी पढ़ें-भारत से दूर चीन के पड़ोस में मनाई जाएगी भव्‍य दिवाली, तैयारियां शुरू

भारतीय समुदाय के लोगों की प्रशंसा करते हुए जॉनसन ने कहा कि मुश्किल वक्त में भारतीय मूल के लोगों ने सुरक्षित त्योहार मनाने के लिए त्याग करने के साथ महामारी से लड़ने में प्रशासन का सहयोग दिया है. उन्होंने कहा, ‘ वे जानते हैं कि दूरियों का पालन करते हुए दीवाली सेलिब्रेट करना आसान नहीं होगा, वो भी तब जब आप एक साथ आना चाह रहे हों, जब आप दिवाली के मौके पर अपने दोस्तों के साथ त्योहार मनाना चाह रहे हों या फिर उनके साथ समोसे और गुलाब जामुन शेयर करना चाहते हों. 

ये भी पढ़ें-चीन महंगे हथियार खरीदने वाले देश परेशान, बन रहे कबाड़

ब्रिटेन के पीएम ने लंदन में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से कहा, आपके त्याग और संकल्प से कई लोगों की जान बच रही है. आपका ये समर्पण सभी को प्रेरणा देगा. गौरतलब है कि कोरोना काल के दौरान इस बार दीपावली का त्योहार 14 नवंबर को मनाया जाएगा.

LIVE TV

 

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here