विकास दुबे की तलाश में 50 टीमें, ढाई से 5 लाख रुपये हुआ इनाम – Kanpur shootout vikas dubey raises bounty 5 lakh up police

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी विकास दुबे पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है. उत्तर प्रदेश पुलिस ने विकास दुबे पर इनाम की राशि दोगुनी कर दी है. पहले उस पर ढाई लाख का इनाम था, जिसे अब बढ़ाकर 5 लाख कर दिया गया है. इसके साथ ही उसकी तलाश में 50 टीमें छापेमारी कर रही हैं.

विकास दुबे पर घटना से पहले 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था. 2 जुलाई की रात घटना के बाद पुलिस ने विकास दुबे पर इनाम की राशि एक लाख रुपये कर दी थी. इसके 50 घंटे बाद ही इनाम की राशि को ढाई लाख कर दिया गया था. बावजूद इसके विकास दुबे का अभी तक अता-पता नहीं है.

विकास दुबे की तलाश में भटक रही पुलिस ने एक बार विकास दुबे पर इनाम की राशि बढ़ा दी है. अब उस पर 5 लाख रुपये का इनाम रखा गया है. अगर कोई पुलिस को विकास दुबे के बारे में खबर देता है तो उसे यह इनाम की राशि दी जाएगी. खबर देने वाले का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here