विकास दुबे के साथियों पर ताबड़तोड़ एक्शन, अमर के बाद श्यामू बाजपेयी एनकाउंटर में घायल – Kanpur shootout vikas dubey police encounter shyamu bajpai arrested

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुबे के करीबियों पर उत्तर प्रदेश पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है. हमीरपुर में विकास के करीबी अमर दुबे के एनकाउंटर के बाद पुलिस ने कानपुर में श्यामू वाजपेयी का एनकाउंटर किया है. 25 हजार का इनामी श्यामू घायल हो गया है. उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बुधवार सुबह ही गैंगस्टर विकास दुबे के दाहिने हाथ अमर दुबे को पुलिस ने मार गिराया है. यूपी के हमीरपुर में मुठभेड़ के दौरान अमर दुबे को पुलिस ने मार गिराया गया. वहीं फरीदाबाद से पुलिस ने विकास दुबे के एक साथी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. कानपुर में एक और सहयोगी श्यामू वाजपेयी मुठभेड़ में घायल हो गया है.

हमीरपुर में एनकाउंटर-फरीदाबाद में छापा, जानें विकास दुबे केस में 24 घंटे में क्या हुआ

हालांकि विकास दुबे का अबतक कोई अता पता नहीं है. पुलिस ने फरीदाबाद से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम श्रवण, अंकुर और प्रभात हैं. प्रभात के पास बरामद पिस्तौल वही है, जिसे कानपुर में पुलिस से लूटा गया था. पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें दिख रहे शख्स को विकास बताया जा रहा है.

विकास दुबे का पर्सनल बॉडीगार्ड था अमर दुबे! पुलिस ने रखा था 25 हजार का इनाम

मारा गया विकास दुबे का दाहिना हाथ

हमीरपुर के मौदाहा में मुठभेड़ में पुलिस ने विकास दुबे का दाहिना हाथ माने जाने वाले अमर दुबे को मार गिराया है. अमर को विकास दुबे गैंग का शातिर बदमाश माना जाता है. 2 जुलाई की रात कानपुर देहात के बिकरू गांव में शूटआउट के मामले में भी अमर दुबे की तलाश थी.

दोस्त की बहन से शादी, विदेश में MBBS कर रहा बेटा… ऐसा है विकास दुबे का परिवार

अमर दुबे, विकास के चचेरे भाई संजय दुबे का बेटा है. अमर के सगे चाचा अतुल और विकास दुबे के मामा प्रेम प्रकाश का 3 जुलाई को पुलिस ने बिकरू गांव के पास एनकाउंटर किया था. अमर अपने चाचा अतुल दुबे के साथ विकास दुबे का मुख्य शूटर था. उसकी 29 जून को शादी हुई थी.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here