Friday, March 29, 2024
HomestatesMadhya Pradeshविभिन्न प्रदेशों से श्रमिकों की वापसी का सिलसिला जारी

विभिन्न प्रदेशों से श्रमिकों की वापसी का सिलसिला जारी


विभिन्न प्रदेशों से श्रमिकों की वापसी का सिलसिला जारी


अब तक 5 लाख 14 हजार श्रमिक वापस 


भोपाल : शनिवार, मई 23, 2020, 17:22 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार विभिन्न प्रदेशों में फँसे श्रमिकों का वापस लाने का कार्य लगातार जारी है। अब तक 5 लाख 14 हजा श्रमिक विभिन्न प्रदेशों से वापस लाये जा चुके हैं जिनमें से करीब 3 लाख 60 हजार श्रमिक बसों से ओर एक लाख 54 हजार ट्रेनों से लाये गये हैं।

अपर मुख्य सचिव एवं प्रभारी स्टेट कंट्रोल रूम श्री आई.सी.पी. केशरी ने जानकारी दी है कि अब तक गुजरात से 2 लाख 5 हजार, राजस्थान से एक लाख 13 हजार, महाराष्ट्र से एक लाख 20 हजार श्रमिक वापस लाये गये हैं। इसके साथ ही गोवा, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, केरल, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना से भी श्रमिक लाये गये हैं।

श्री केशरी ने बताया कि अब तक 122 ट्रेन आ चुकी हैं। मुख्य रूप से महाराष्ट्र से 35, गुजरात से 27, हरियाणा से 15, तेलंगाना और पंजाब से 7-7, कर्नाटक से 4, गोवा से 3 और तमिलनाडु, केरल राजस्थान दिल्ली और जम्मू से 2-2 ट्रेनें आ चुकी हैं। कुल 130 ट्रेन आने की संभावना है।

3.70 लाख श्रमिकों को अन्य प्रदेशों की सीमा तक पहुँचाया

अभी तक प्रदेश के बाहर के करीब 3 लाख 70 हजार श्रमिकों को अन्य प्रदेशों की सीमा तक बसों से पहुँचाया जा चुका है। इस कार्य में आज से 800 बसें और जोड़ दी गई हैं।


राजेश पाण्डेय


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS