Friday, March 29, 2024
HomestatesMadhya Pradeshविभिन्न 5 सड़कों के निर्माण में 7 करोड़ 64 लाख से ज्यादा...

विभिन्न 5 सड़कों के निर्माण में 7 करोड़ 64 लाख से ज्यादा राशि होगी खर्च


विभिन्न 5 सड़कों के निर्माण में 7 करोड़ 64 लाख से ज्यादा राशि होगी खर्च


 


भोपाल : गुरूवार, मई 28, 2020, 14:37 IST

राज्य शासन द्वारा लोक निर्माण विभाग के माध्यम से कटनी जिले में 7 करोड़ 64 लाख 7 हजार रूपए की लागत से 5 विभिन्न सड़कों का निर्माण कार्य कराया जाएगा। यह सभी कार्य 4 से 8 माह की अवधि में पूर्ण होंगे।

कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण संभाग कटनी ने बताया कि कटनी से बड़ेरा तक 6.20 किलोमीटर के सड़क निर्माण के लिए 3 करोड़ 92 लाख 81 हजार रूपए, विलायतकला से रेल्वे स्टेशन पहुंच मार्ग निर्माण के शेष कार्य के लिए 1 करोड़ 16 लाख 67 हजार, बिहरिया से खंदवारा मार्ग निर्माण के बचे कार्य के लिए 78 लाख 65 हजार, उप संभाग क्रमांक 1 कटनी के अंतर्गत 8 मार्गों में बी.टी. रिन्यूवल के शेष कार्य के लिए 1 करोड़ 75 लाख 94 हजार रूपए की लागत निर्धारित की गई है।


ऋषभ जैन


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS