'विविधता में एकता, भारत की विशेषता' नारे में निहित है CAA-NRC पर पीएम मोदी का जवाब


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश की राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली की. इस दौरान पीएम मोदी का स्वागत अवैध कॉलोनियों में रह रहे लोगों ने किया. वहीं पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत एक नारा लगाकर की. पीएम मोदी ने नारा लगाया, 'विविधता में एकता, भारत की विशेषता.' नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी पर जारी बवाल के बीच पीएम मोदी का ये बयान काफी अहम माना जा रहा है.

वहीं मोदी सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की 1734 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने का फैसला हाल ही में दिया था. जिसको लेकर पीएम मोदी ने रामलीला मैदान में कहा कि दिल्ली के 40 लाख लोगों के जीवन में नया सवेरा आया है. पीएम ने कहा कि अवैध कॉलोनियों के विकास में कई रोड़े अटकाए गए. जिसके कारण दिल्ली की एक बड़ी आबादी का जीवन सिमट गया था.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here