इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन के शौकिया (रिक्रिएशनल) क्रिकेट पर लगे प्रतिबंध को जारी रखने के फैसले की आलोचना की है. जॉनसन ने हाल ही में कहा था कि ‘क्रिकेट गेंद बीमारी की प्राकृतिक वाहक हैं’ और इसलिए वह रिक्रिएशनल क्रिकेट को दोबारा से शुरू करने की इजाजत नहीं दे सकते हैं.
माइकल वॉन ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘हर खिलाड़ी की जेब में हैंड सैनिटाइजर है. जब भी आप गेंद को छुएं तो इसका इस्तेमाल करें. आसान सी बात है. रिएक्रिएशनल क्रिकेट की शुरुआत चार जुलाई से होनी चाहिए. इसकी अनुमति नहीं देना पूरी तरह से बकवास है.’
Hand sanitiser in every players pocket … Use every time you touch the ball … SIMPLE … Recreational Cricket should just play from July 4th … utter nonsense it’s not being allowed back … #Cricket
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) June 23, 2020
क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, ‘सांसद ग्रेग क्लार्क ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन से पूछा था कि क्या अब क्रिकेट का खेल शुरू हो सकता है.
जोफ्रा आर्चर का होगा दूसरा COVID टेस्ट, नेगेटिव आने पर ही टीम से जुड़ेंगे
इस पर बॉरिस जॉनसन ने कहा था, ‘क्रिकेट के साथ जो समस्या है उसे हर कोई समझता है. क्रिकेट की गेंद बीमारी की वाहक हो सकती है और शायद. किसी भी रफ्तार से.’
हालांकि जॉनसन के इस फैसले का इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच आठ जुलाई से होने वाली सीरीज पर या काउंटी क्रिकेट पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि इनका नियमन एलीट स्पोर्ट्स के मार्गदर्शन के तहत होना है.


