शराब दुकान के विरोध में महिलाओं का उग्र प्रदर्शन, दुकान में तोड़फोड़ कर, शराब की पेटी में आग लगाई

सागर के खुरई। नगर के खजऊ तलैया क्षेत्र में शराब दुकान खोलने को लेकर स्थानीय निवासियों का विरोध अब उग्र रूप ले चुका है। शनिवार शाम को क्षेत्र की महिलाओं ने सड़क पर तेल डालकर आग लगा दी और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर यहां शराब दुकान नहीं खुलने देंगी।

रहवासियों के अनुसार, पूर्व में भी कई बार प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दुकान हटाने की मांग की गई थी, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। शनिवार को आक्रोश चरम पर पहुंच गया, वार्ड वासियों ने शराब दुकान में तोड़फोड़ कर दी। शराब की पेटी को बाहर फेंककर आग लगा दी।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260404-WA0107.mp4

जिसकी सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार शिवमूर्ति सरल और थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। समझाइश के दौरान पुलिस से भी हल्की झड़प हुई। मामले में एक चर्चा यह भी रही कि पिछले तीन वर्षों से यहां दुकान संचालित थी, तब विरोध नहीं हुआ।

अब वार्डवासी लामबंद होकर इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं। देर शाम तक चले इस हंगामे के कारण इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही लेकिन ज्ञात हो कि इसके पूर्व इसी क्षेत्र में कुछ दिनों से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260404-WA0108.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here