पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. (Demo Pic)
फिलहाल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
दरअसल, 20 मई को दाढी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती से पुलिस से मामले की शिकायत की थी. सिटी कोतवाली थाने में दी गई लिखित शिकायत में युवती ने कहा है कि आरोपी साल 2015 से 2020 तक लगातार शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा. 2015 से पहले आरोपी शिक्षाकर्मी के पद पर बेमेतरा जिले के ग्राम बालसमुंद में कार्य कर रहा था. फिर 2019 में उसका चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ.
युवती ने लगाया आरोप
पीड़िता का कहना है कि 2019 में नायब तहसीलदार के पद पर चयन होने के बाद आरोपी की पोस्टिंग बलौदाबाजार जिले के सिमगा थाना क्षेत्र में हुई. इसके बाद उसे चुपके से किसी दूसरी लड़की से सगाई कर ली. इसके बाद कोतवाली थाने में लिखी शिकायत की गई. युवती की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. आरोपी की पतासाजी के बाद 27 मई को उसे धमतरी जिले के भखारा से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है.इस पूरे मामले में एसपी दिव्यांग पटेल का कहना है कि पीड़िता ने कोतवाली थाने में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कराया था. इसके बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
ये भी पढ़ें:
COVID-19: बड़ा फैसला, 3 जिलों के ये इलाके बने Red Zone, जानें कहां है आपका शहर
Lockdown: पुजारियों को राहत पैकेज देने की मांग, फैसला नहीं होने पर सरकार को बड़ी चेतावनी
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए बेमेतरा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 28, 2020, 9:44 AM IST


