शाहीन बाग में आज खुल सकता है सुलह का रास्ता, प्रदर्शनकारियों से मिलने जाएंगे वार्ताकार – Delhi shaheen bagh protest supreme court negotiator sanjay hegde sadhana ramachandran

  • तीनों वार्ताकार आज जाएंगे शाहीन बाग
  • प्रदर्शनकारियों से मिलकर निकालेंगे हल

दिल्ली के शाहीन बाग में आज सुलह का रास्ता खुल सकता है. सुप्रीम कोर्ट की तरफ से नियुक्त वार्ताकार वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े, साधना रामचंद्रन और वजाहत हबीवुल्लाह आज शाहीन बाग पहुंचेगे तो सुलह के फॉर्मूले पर भी बात होगी. उम्मीद की जा रही है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मध्यस्थता के जरिये शाहीन बाग के मसले पर सर्वमान्य हल निकाला जा सकेगा. शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ 67 दिन से धरना जारी है.

वार्ताकारों संजय हेगड़े, साधना रामचंद्रन और वजाहत हबीवुल्लाह की टीम आज दोपहर शाहीन बाग जा सकती है. शाहीन बाग में सड़क पर डटे प्रदर्शनकारी वार्ताकारों से बातचीत को राजी हैं. शाहीन बाग में धरने पर डटी ‘दादी’ वार्ताकारों से बातचीत की अगुवाई करेंगी. हालांकि, प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि जब तक सीएए नहीं हटता, हम धरने से नहीं हटेंगे.

धरनास्थल पर होगी बातचीत

शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी भी तीनों मध्यस्थों से मिलने के लिए तैयार हैं. उन्होंने बातचीत के लिए अपना एजेंडा भी तैयार कर लिया है. हम आपको बता दें कि तीनों वार्ताकारों के साथ धरने पर बैठे लोगों की मुलाकात किसी बंद कमरे में नहीं बल्कि धरनास्थल पर ही होगी. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कहा है कि देश में किसी को भी विरोध का हक है, लेकिन रास्ता बंद करने के अधिकार के साथ बिलकुल नहीं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here