शिल्पा शेट्टी ने गणतंत्र दिवस की जगह स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई, फैन्स ट्रोल करते हुए बोले- कभी स्कूल नहीं गई थीं क्या?

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी एक बार फिर सुर्खियों में आ चुकी हैं। दरअसल, उन्होंने फैन्स को गणतंत्र दिवस की बधाई देने के लिए एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने गलती से स्वतंत्रता दिवस लिख दिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने वह ट्वीट डिलीट किया और अपनी गलती को सुधारा। जब तक शिल्पा शेट्टी को अपनी गलती का अहसास हुआ, तब तक लोगों की नजरें उनके इस ट्वीट पर पड़ चुकी थी, जिसके बाद उन्हें ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ा। 

शिल्पा शेट्टी ने पुराने ट्वीट में लिखा था, “72वें गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। हर इंडियन को हैप्पी रिपब्लिक डे। उन अधिकारों और कर्तव्यों को बनाए रखने की प्रतिज्ञा करते हैं जो हमारे संविधान ने हमें दिए हैं। जय हिंद। स्वस्थ्य रहिए, मस्त रहिए। मास्क पहनकर सुरक्षित रहिए।”

बाद में शिल्पा शेट्टी ने यह डिलीट करके गणतंत्र दिवस की जगह स्वतंत्रता दिवस लिखा और गलती सुधारी। मालूम हो कि शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं। वह लगातार अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। शिल्पा फिटनेस फ्रीक भी हैं। वह योगासन कर फैन्स के साथ अपने कई वीडियोज शेयर करती हैं। साथ ही उन्हें भी फिट रहने की प्रेरणा देती हैं। गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। वह फिल्म ‘निकम्मा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में अभिनव दसानी और शर्ली सेतिया मुख्यू भुमिकाओं में नजर आएंगे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here