Hina Khan के बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, लिखी रोमांटिक पोस्ट

टीवी एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिनमें वो एंजॉय करती नजर आ रही हैं। अब उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने अपनी यूरोप ट्रिप की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनमें वो बेहद क्यूट लग रही हैं और मस्ती करती नजर आ रही हैं।

रॉकी ने तस्वीरें शेयर कर कैप्शन लिखा, ‘एक तुम हो और एक जिंदगी.. मैं दोनों को जी रहा हूं, ये और बात है कि जिंदगी मुझसे… उतना प्यार नहीं करती।’ तस्वीर में हिना खान प्रिंटेड ड्रेस में नजर आ रही हैं, तो वहीं रॉकी प्रिंटेड जैकेट में दिख रहे हैं। हिना खान ने इस तस्वीर पर खुद प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘करती है जिंदगी तुम से प्यार, और मैं भी करती हूं।’ वहीं उनके फैंस भी उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here