शौर्य स्मारक में फिल्म इण्डियन ऑर्मी ए लाइफ लैस आर्डिनरी प्रदर्शित
रविवार को होगा सिटीजन्स ऑर्मी फिल्म का प्रदर्शन
भोपाल : शनिवार, नवम्बर 28, 2020, 20:14 IST

शौर्य स्मारक में आज सैन्य फिल्म ‘इण्डियन ऑर्मी ए लाइफ लैस आर्डिनरी’ का मुक्ताकाश पर प्रदर्शन किया गया। भारतीय सेना के एडीजीपीआई विभाग से प्राप्त इस फिल्म में माँ भारती के वीर सपूत नि:स्वार्थ भाव से दुर्गम मोर्चों पर तमाम मुश्किलों का सामना करते हुए कैसे अपना फर्ज निभाते हैं, इसका प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया है। जिन मुश्किलों में सामान्य व्यक्ति टूट जाता है, उनमें हमारे बहादुर सैनिक डटकर सभी चुनौतियों का सामना करते हुए देश की रक्षा करते हैं। फिल्म में जवानों के वतन के लिये कुछ कर गुजरने के ज़ज़्बे को भी सफलतापूर्वक प्रस्तुत किया गया है।
फिल्म में दिखाया गया है कि साधारण जीवन-शैली में पले-बढ़े युवा सैन्य जीवन में प्रवेश करने के बाद मातृभूमि और देशवासियों के लिये कैसे खुद का जीवन समर्पित कर महान कर्त्तव्य-पथ पर अग्रसर होते हैं।
शौर्य स्मारक में रविवार शाम सिटीजन्स ऑर्मी फिल्म का प्रदर्शन किया जायेगा। फिल्म्स डिवीजन द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण एजरा मीर और निर्देशन अरुण चौधरी द्वारा किया गया है।
सुनीता दुबे
Source link

