श्रम विभाग की समीक्षा बैठक


श्रम विभाग की समीक्षा बैठक


श्रम विभाग प्रदेश के करोड़ों श्रमिकों के हितों के संरक्षण के लिए महत्वपूर्णं विभाग है: श्रम मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह 


भोपाल : सोमवार, दिसम्बर 21, 2020, 21:24 IST

श्रम मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रम विभाग की गतिविधियों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में मंत्री श्री सिंह ने कहा कि श्रम विभाग प्रदेश के करोड़ों श्रमिकों के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण विभाग है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कहा कि पूर्ण मनोयोग से श्रमिकों के हितों की रक्षा करना उनका कर्तव्य है।

मंत्री श्री सिंह ने बैठक में निर्देश दिये कि संबल योजना में प्रवासी श्रमिकों और भवन संनिर्माण कर्मकार योजनाओं के अंतर्गत सभी पात्र श्रमिकों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाये और उन्हें विभिन्न योजनाओं में हितलाभ प्राप्त हो इस पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को बोनस, न्यूनतम वेतन, ग्रेज्युटी समय से प्रदान की जाये। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश के लाखों निर्माण श्रमिकों के हित में शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के उपकर की वृद्धि और संग्रहण के लिए आवश्यक कदम उठाये जायें।

मंत्री श्री सिंह ने कोविड 19 लॉकडाउन के दौरान अन्य राज्यों से मध्यप्रदेश में वापस लौटे प्रवासी श्रमिकों को रोजगार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर प्रारंभ किये गये ‘रोजगार सेतु पोर्टल’ से उन्नति पोर्टल को शीघ्र इंटीग्रेट किया जाये और संपूर्ण राज्य में समुचित प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि श्रम कानूनों का प्रभावी परिपालन सुनिश्चित कराया जाये।

श्रमायुक्त इंड्रस्ट्रियल हेल्थ एण्ड सेफ्टी एवं संचालक कर्मचारी राज्य बीमा सेवा की समीक्षा

श्रम मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने आयुक्त इंड्रस्ट्रियल हेल्थ एण्ड सेफ्टी एवं संचालक राज्य बीमा सेवा विभाग की गतिविधियों की समीक्षा के दौरान कर्मचारी राज्य बीमा सेवा के कार्यक्षेत्र का समुचित आकलन कर निर्देश दिये कि बीमित व्यक्तियों को बेहतर उपचार सुविधा मिले, इसके लिए प्रदेश में स्थित 06 चिकित्सालयों का शीघ्र उन्नयन किया जाये।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि रोगी हित में चिकित्सालयों का बेहतर उपयोग हो और मरीज रेफरल कम हो, ऐसी व्यवस्था की जाये। भोपाल चिकित्सालय को विशेष रूप से उन्नत कर विकसित किया जाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 20 जिलों के 42 औषधालयों में भी प्राथमिक उपचार की सुविधा बढा़ने के लिए विशेष प्रयास किये जायें।

मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रम विभाग को डिजिटल इंडिया राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त होने पर सभी विभागीय अधिकारियों को बधाई दी। समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव श्रम श्री उमाकान्त उमराव, श्रमायुक्त श्री आशुतोष अवस्थी, संचालक कर्मचारी राज्य बीमा सेवायें, डॉ. बंगेरिया उपस्थित थे।


केके जोशी

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here