संस्कृति मंत्री सुश्री ठाकुर द्वारा पं. जसराज के निधन पर शोक व्यक्त


संस्कृति मंत्री सुश्री ठाकुर द्वारा पं. जसराज के निधन पर शोक व्यक्त


 


भोपाल : सोमवार, अगस्त 17, 2020, 19:49 IST

संस्कृति, पर्यटन एवं अध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने भारतीय शास्त्रीय संगीत के विश्व-विख्यात गायक पं. जसराज के निधन पर गहन शोक प्रकट किया है। सुश्री ठाकुर ने कहा कि पद्म विभूषण से अलंकृत पं. जसराज हमारे देश का गौरव थे। उनकी कमी की भरपाई नहीं की जा सकती। सुश्री ठाकुर ने कहा कि हमारे देश में शास्त्रीय संगीत न केवल कला है, बल्कि ईश्वर की आराधना का एक माध्यम भी है।

संस्कृति मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक-संतप्त परिवार को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।


सुनीता दुबे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here