सतना जिले के अमरपाटन में सिविल अस्पताल भवन का होगा विस्तार


सतना जिले के अमरपाटन में सिविल अस्पताल भवन का होगा विस्तार


राज्य मंत्री श्री पटेल ने निर्माण कार्य का किया भूमि-पूजन 


भोपाल : रविवार, फरवरी 28, 2021, 21:43 IST

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामखेलावन पटेल ने कहा है कि अमरपाटन सिविल अस्पताल के उन्नयन के बाद यहाँ और आसपास गाँव के मरीजों को ईलाज के लिये बाहर नहीं जाना पड़ेगा। सिविल अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा की सभी सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। राज्य मंत्री श्री पटेल रविवार को सतना जिले के अमरपाटन में 100 बिस्तर के सिविल अस्पताल के उन्नयन के भूमिपूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। सिविल अस्पताल का उन्नयन करीब 9 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से किया जायेगा।

सबको मिलेंगे पक्के मकान

पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री रामखेलावन पटेल ने कहा है कि अमरपाटन तहसील में प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य आवास योजना के माध्यम से वर्ष 2023 तक सभी पात्र हितग्राहियों को पक्के मकान उपलब्ध कराये जायेंगे। उन्होंने कहा कि जिन गरीब और पात्र हितग्राहियों के नाम चयन सूची से छूट गये हैं, उनके नाम आवास प्लस योजना के तहत जोड़े जायेंगे। राज्य मंत्री श्री पटेल रविवार को सतना जिले के अमरपाटन में एनआरएलएम के जिला स्तरीय सामुदायिक प्रशिक्षण केन्द्र, सुलभ प्रसाधन एवं बाउण्ड्रीवाल के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

गृद्धकूट पर्वत पर्यटक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जायेगा

पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री रामखिलावन पटेल ने कहा है कि सतना जिले के रामनगर क्षेत्र के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के स्थल गृद्धकूट पर्वत को मार्कण्डेय आश्रम की भांति पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जायेगा। राज्य मंत्री श्री पटेल रविवार को न्यु देवराजनगर में गिद्धराज पर्वत एवं मानीस गंगा पूजन, स्नेह मिलन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राज्य मंत्री श्री पटेल ने ग्राम पंचायत की नवनिर्मित सामुदायिक भवन, यात्री प्रतीक्षालय और आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया।

राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि बाणसागर के डूब में आये पुर्नवासित ग्राम देवराजनगर के पुरातन वैभव को लौटाने के सभी प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि देवराजनगर में हाट बजार बनेगा और गृद्धकूट पर्वत, मार्कण्डेय घाट, बाणसागर बांध, बांधवगढ़ और झिन्ना को जोड़ते हुए अमरकंटक तक पर्यटन सर्किट बनाने के प्रयास किये जायेंगे। राज्य मंत्री श्री पटेल ने इस मौके पर श्री मानस प्रमोद नामक दो पुस्तकों का विमोचन भी किया। उन्होंने करीब 30 लाख रूपये लागत के नवीन निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी किया।

राज्य मंत्री श्री पटेल रविवार को खेलकूंद विकास परिषद मैहर द्वारा आयोजित अखिल भारतीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ समारोह में भी शामिल हुए।


मुकेश मोदी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here