सबके साथ मिलकर सबका विकास करेंगे: मंत्री डॉ. मिश्रा


सबके साथ मिलकर सबका विकास करेंगे: मंत्री डॉ. मिश्रा


दतिया में संबल योजना के हितग्राहियों को कार्ड वितरित किए 


भोपाल : शनिवार, जून 13, 2020, 11:43 IST

गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज दतिया में समारोहपूर्वक हितग्राहियों को संबल योजना के कार्ड वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार सबके साथ है और सब के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री डॉ. मिश्रा ने राजघाट कॉलोनी में आयोजित पौधारोपण समारोह में उक्त उद्गार व्यक्त किए।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने राजघाट कॉलोनी में आयोजित समारोह में सबसे पहले पौधारोपण किया। उन्होंने सभी से पर्यावरण की सुरक्षा करने का आह्वान किया। मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि सभी को पर्यावरण के प्रति सजग रहते हुए उसकी सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय करने चाहिए जिसके लिए पौधरोपण अत्यावश्यक है।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने समारोह में प्रवासी श्रमिकों को संबल योजना के तहत 8 परिवार, संनिर्माण कर्मकार मंडल अंतर्गत 5 परिवार, पेंशन योजना में 8 परिवार, परिवार सहायता योजना में 3 परिवारों के हितग्राहियों को कार्ड वितरित किए। डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में किसी को भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सरकार सभी की चिंता कर रही है और सभी को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इन कार्डों से सभी परिवार शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने आज सीता सागर पार्क में भी वृक्षारोपण किया

डॉ. मिश्रा ने कहा कि हम वृक्षों के बगैर अपने जीवन की कल्पना नहीं कर सकते हैं। आज हम सभी का दायित्व है कि हम पर्यावरण की रक्षा करें। पर्यावरण की रक्षा के लिए बेहद जरूरी है कि हम सभी संकल्प लें और न केवल वृक्षारोपण करें बल्कि उन्हें बचाने के लिए सुरक्षा के इंतजाम भी करें।

माली वाली गली में राहत सामग्री का वितरण

मंत्री डॉ. मिश्रा ने दतिया में माली वाली गली में राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने सभी लोगों से मुलाकात की। उनका हालचाल जाना और उन्हें आश्वस्त किया कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। सरकार उनके साथ है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि गण श्री सुरेंद्र बुधौलिया, श्रीमती रजनी पुष्पेंद्र रावत और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


अलूने

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here