पुलिस ने शराब का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है. (सांकेतिक तस्वीर)
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सरगुजा (Sarguja) जिले अम्बिकापुर (Ambikapur) में अवैध शऱाब की बिक्री को लेकर पुलिस (Police) विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है.
पुलिस ने इस कार्रवाई में लगभग 12 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त किया है. शराब की जब्त की गई खेप में सभी महंगे ब्राण्ड के शराब शामिल हैं. साथ ही शराब के परिवहन में इस्तमाल की जाने वाली वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. वही जब्त शराब की कीमत लगभग 7 से 8 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.
ठिकानों का पता लगा रही पुलिस
सरगुजा के एसपी तिलकराम कोशिमा ने बताया कि पुलिस शराब का स्मगलिंग करने वाले डिलर के साथ ठिकानों का भी पता लगा रही है, जहां से दोनों आरोपी शराब लाकर अम्बिकापुर में खपाते थे. पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम बनाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.

