सवा करोड़ से बनगे धर्मशाला

अमझरा में सर्व ब्राह्मण महामंडल ने ब्राह्मण बालकों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया। इस दौरान धर्मशाला का शिलान्यास किया गया। धर्मशाला के निर्माण पर सवा करोड़ रुपये खर्च होंगे।बुधवार को शुभारंभ मप्र शासन के नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, उप्र शासन के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, अनुराधा शर्मा और राहुल रिछारिया ने श्री अमझरा हनुमान जी महाराज व भगवान परशुराम के चित्र का पूजन कर किया। श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि ब्राह्मण समाज सबको दिशा देने वाला है। उन्होंने धर्मशाला निर्माण में 11 लाख रुपये दान देने की घोषणा की।
मप्र के नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि ब्राह्मण समाज का कार्य प्रारंभ से राष्ट्रहित, यज्ञ व हवन का आयोजन समाज के हर वर्ग की भलाई करने का कार्य का रहा है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला निर्माण से मप्र व उप्र के ब्राह्मण समाज में समन्वय स्थापित होगा। अतिथियों ने मंत्रोच्चार के बीच धर्मशाला का विधि विधान से शिलान्यास किया।
इस दौरान श्रीराम पटैरिया, उमाकांत मिश्र, सतीश पुरोहित, राजेश रावत, दीपक दुबे, गिरिराज रावत, मनोहर चौबे, बिनोद तिवारी, मनोज तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी, सुनील वैद्य, पुरुषोत्तम वैद्य, बृजेश पटैरिया सहित मप्र व उप्र के ब्राह्मण मौजूद रहे।
यज्ञोपवीत संस्कार किया
डोंगराखुर्द। अमझरा में 51 ब्राह्मण बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार किया गया। हिंदू धर्म के सोलह संस्कारों में इसे दसवां संस्कार कहा गया है। इस संस्कार का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति की भौतिक एवं आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करना होता है। शिक्षा- दीक्षा आरंभ कराने के लिए यह संस्कार किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here