Chhattisgarh News In Hindi : Love Triangle Murder: Man Kills His Lover Boyfriend In Chhattisgarh Jashpur district | प्रेमिका के सामने कर दी प्रेमी की हत्या, सिरफिरे ने एकतरफा प्यार में घटना को अंजाम दिया

  • मरने वाला युवक दुलदुला निवासी था, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • हत्या के बाद आरोपी ने लाश को ऐसे फेंका, ताकि लगे सड़क दुर्घटना में मौत हुई

Dainik Bhaskar

Feb 26, 2020, 01:11 PM IST

जशपुर. एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने युवती के प्रेमी की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी। इसके बाद शव को घटनास्थल से करीब 12 किलोमीटर दूर लोरो घाट में फेंक दिया। घटना 19 फरवरी की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। 

एसडीओपी जशपुर आरएस परिहार ने बताया कि 19 फरवरी की रात 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि लोरो घाट के अंतिम मोड़ के पास किसी युवक का एक्सीडेंट हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और वहां पड़े युवक को अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि युवक की हत्या की गई है। बाद में युवक की पहचान दुलदुला निवासी विशाल रजक के रूप में की गई।
 

साइबर सेल से पता- मामला प्रेम प्रसंग का

डाॅक्टर ने पुलिस को बताया कि युवक को किसी धारदार हथियार से मारा गया है। इसके बाद नए सिरे से जांच की गई। साइबर सेल के माध्यम से पता चला कि घटना के दिन युवक दो लोगों से मोबाइल पर बातचीत कर रहा था। जिसमें एक नाबालिग लड़की और दूसरी तरफ आलोक कुजर नाम का युवक था।

लड़की को विशाल के साथ देखा तो विवाद हो गया था

पुलिस ने पूछताछ के लिए आलोक को उठाया तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा। बाद में लड़की से भी पूछा गया तो उसने पूरी जानकारी दी। पुलिस ने आलोक से दोबारा पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। आलोक ने बताया कि विशाल रजक जिस नाबालिग लड़की से प्रेम करता था, उसे वह भी चाहता था। घटना के दिन आलोक ने विशाल और नाबालिग को साथ देख लिया था। इसी दौरान हुए विवाद के चलते आरोपी ने चाकू मारकर विशाल की हत्या कर दी थी।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here