सिंहनी नन्दी को देख सकेंगे पर्यटक


सिंहनी नन्दी को देख सकेंगे पर्यटक


 


भोपाल : मंगलवार, फरवरी 18, 2020, 18:51 IST

राजधानी के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में आज प्रबंधन ने छत्तीसगढ़ के कानंन पेंडारी जूलॉजिकल पार्क बिलासपुर से लाई गई सिंहनी नन्दी को पर्यटकों के लिये डिस्प्ले बाड़े में छोड़ दिया गया। चार वर्षीय नन्दी को गत 16 जनवरी को उसके भाई सत्या के साथ वन विहार लाया गया था।

संचालक वन विहार श्रीमती कमलिका मोहंता ने बताया कि बाड़े में छोड़ने के बाद नन्दी पूर्णत: सामान्य व्यवहार कर रही है। सत्या और नन्दी एक ही माँ की संतान हैं। इन्हें एक-एक हफ्ते बारी से डिस्प्ले बाड़े में रखा जा रहा है। कुछ दिनों बाद अगल-बगल के बाड़ों में रखा जायेगा। दोनों सिंह नये माहौल में पूरी तरह ढल चुके हैं। दोनों प्रतिदिन 7 से 8 किलो माँस का भोजन कर रहे हैं। इस समय वन विहार में चार नर और दो मादा सिंह हैं।


सुनीता दुबे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here